मुसहर समुदाय के लोगों के लिए शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत का अध्ययन करने के लिए जर्मनी का छह सदस्यीय दल दुदही पहुंचा। डैचर लॉजिस्टिक कंपनी के इन सदस्यों ने दुदही सीएचसी के अलावा क्षेत्र के कई गांवों में जाकर स्थिति देखी। यह दल वापस जाकर संस्था को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
मंगलवार को सुबह 11 बजे दुदही सीएचसी पहुंचे इस दल ने दवा वितरण, प्रसव कक्ष, पैथालॉजी कक्ष, जनरल वार्ड आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से इलाज और दवाइयों के अलावा अस्पताल में मिलने वाली अन्य सुविधाओं के बार में भी जानकारी ली। इस दौरान डॉक्टर से भी स्वास्थ्य सुविधाओं और बीमारियों पर चर्चा की गई। इस दल ने मिश्रौली, बांसगांव, गौरीश्रीराम, जमुआन, शाहपुर उंचकीपट्टी आदि गांवों में जाकर मुसहर समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। इस दल में सेम डेविस स्टानिक, रॉबिन बूलर, मॉवेल अन्ना फ्राइस, जोहैंस थिनूसेन, नडीजा ब्रोचर क्रस्टिन विपर के अलावा संस्था से जुड़े भारतीय सदस्य शुभी अरोरा और प्रज्ञा शेट्टी भी मौजूद थीं। सीएचसी निरीक्षण के दौरान डॉ एके पांडेय, डॉ रेखा गुप्ता, फार्मासिस्ट जन्मेजय सिंह, मनोज राय, स्टाफ नर्स ममता चौहान, अंकिता श्रीवास्तव, विजय तिवारी, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।