कुशीनगर होटल पथिक निवास के बाहर सामान्य प्रेक्षक को पुष्प गुच्छ भेंट करते एसपी धवल जायसवाल,डीएम
पकवा इनार। एक जून को जिले में होने वाले मतदान को निष्पक्ष और शांति पूर्वक कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षक तैनात किए हैं। प्रेक्षक लोकसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे और जानकारी आयोग को देंगे। रविवार की देर शाम सामान्य प्रेक्षक दीपांकर चौधरी होटल पथिक निवास पहुंचे। जहां डीएम उमेश मिश्र और एसपी धवल जायसवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, सीओ कुंदन सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद