फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कैदियों की जमानत में मदद करने का दिया भरोसा

Fri, 14 Jun 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
देवरिया जिला कारागार का निरीक्षण करते जिला जज व डीएम।
विज्ञापन
पडरौना। देवरिया जिला कारागार का बृहस्पतिवार को जिला जज, डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। जेल में बंद कुशीनगर जिले के कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जेल के अंदर स्वास्थ्य सुविधा, खान-पान की उचित व्यवस्था और चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह, डीएम उमेश मिश्रा, प्रभारी चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विजय कुमार वर्मा, एसपी धवल जायसवाल बृहस्पतिवार को देवरिया जिला कारागार पहुंचे। कुशीनगर जिले के कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनीं। जेल का मुआयना भी किया। जेल में बंद ऐसे कई कैदी हैं, जिनकी सजा की अवधि पूरी हो गई है। लेकिन, कोई सहयोगी या रिश्तेदार नहीं होने के कारण पैरवी नहीं हो पा रही है। ऐसे कैदियों से बात कर उनकी समस्याओं को सुनने के बाद अधिवक्ता के बारे में बताया। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ल, जेलर राजकुमार, उप जेलर वंदना, शिवनाथ पांडेय, चिकित्सक डाॅ. आनंद मणि त्रिपाठी, डाॅ. आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें