पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार की रात रसोई गैस सिलिंडर में हुए लिकेज से एक घर में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर पड़ोस के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे इन दोनों घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।
गांव के बसंत गोंड की पत्नी रात में खाना बना रही थीं। इसी दौरान रसोई गैस सिलिंडर में अचानक रिसाव होने लगा। इससे उनके घर में आग लग गई। परिवार के लोग आग बुझाने के प्रयास में लगे, लेकिन आग की तेज लपटें निकलने लगीं और उनकी झोपड़ी में आग पकड़ लिया।
उसकी चपेट में आने से पड़ोस के सदाबृक्ष गोंड की झोपड़ी में आग पकड़ लग गई। आग लगने का शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन इन दोनों घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।