फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रीफिलिंग के दौरान गैस सिलिंडर में लगी आग, दो लोग झुलसे

Tue, 15 Apr 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के लाला गुरवलिया चौराहे पर सोमवार की शाम गैस रीफिलिंग के दौरान सिलेंडर में आग लग गई और वह फट गया। इसमें दो लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गई। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। लाला गुरवलिया निवासी 30 वर्षीय सोनू प्रसाद की गांव के ही चौराहे पर लगभग दस वर्ष स गैस रीफिलिंग की दुकान चल रही है। शाम को महासोन निवासी 45 वर्षीय गोविंद प्रजापति सोनू की दुकान पर सिलेंडर में गैस भराने गया। छोटे सिलेंडर में गैस रीफिलिंग करने के बाद दुकानदार लाइटर से लीकेज जांच रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई और फट गया।जिस मकान में दुकान है, उस मकान की छत से सिलेंडर दो बार टकराया।इस दौरान दुकानदार सोनू व ग्राहक गोविंद दोनों बुरी तरह झुलस गए। सिलेंडर फटते ही पल भर के लिए चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। दुकानदारों ने दोनों को सरकारी एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पर उपचार के लिए भर्ती कराया।बता दे कि झुलसे सोनू का भाई विवेक पूर्व में गैस की दुकान चलाता था। एक वर्ष पूर्व वह विदेश चला गया।तभी से सोनू गैस की दुकान चला रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही मधुरिया चौकी प्रभारी ब्रह्मा कुमार उपाध्याय ने भी सहयोगियों संग घटना स्थल पर पहुंच छानबीन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें