पडरौना। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत दो अक्तूबर तक कचार मुक्त भारत पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह जानकारी डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने दी। उन्होंने बताया कि जिले की सभी ग्राम सभाओं में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान को धरातल पर उतारने के लिए विभाग की तरफ से समय सारणी जारी की गई है। इस संबंध में सभी बीडीओ समेत अन्य संबंधित को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने चेताया कि कचरा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान में किसी भी तरह की लापरवाह बर्दाश्त नहीं है। जांच के दौरान यदि कोई कमी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद