फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रत्येक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान है मेरी माटी-मेरा देश

Wed, 20 Sep 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पिपरा बाजार क्षेत्र के ग्राम बघपरना में मंगलवार को मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सदर विधायक की अगुवाई में लोगों के घर से अमृत कलश में एक मुट्ठी मिट्टी और चावल एकत्र किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि देश के प्रत्येक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के शहीदों के सम्मान देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। उनके सम्मान में मोदी सरकार देश भर से एकत्र मिट्टी से दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण करेगी। इसमें सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए।
इस दौरान महेश रौनियार, कृष्ण प्रताप सिंह, अनिरुद्ध सिंह, ओमप्रकाश दुबे, राजकुमार गुप्ता, अजय चौहान, अजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलया में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भापजा कार्यकर्ताओं ने गांव के चौराहे पर स्थित शहीद मेजर अमिय कुमार त्रिपाठी की प्रतिमा के पास से मिट्टी एकत्र की।
विज्ञापन

इस दौरान धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, श्रीनिवास राय, कन्हैया शर्मा, संतोष मणि, भानु प्रताप, डीएन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें