फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक महिला समेेत पांच पशु तस्करों पर लगा गैंगस्टर

Sat, 29 Mar 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। पुलिस ने पशु तस्करी में शामिल विभिन्न गैंग से जुड़े पांच तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस उनके खिलाफ अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है। तमकुहीराज सीओ अमित सक्सेना ने बताया जिले में पुलिस लागातार पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। अलग-अलग पशु तस्करी गैंग से जुड़े एक महिला समेत पांच तस्करों के खिलाफ तमकुहीराज पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले गैंग से जुड़े पटहेरवा थाना क्षेत्र के पगरा पड़री निवासी राजन प्रसाद व एक महिला आरोपी के अलावा कुचीया पिपरा फाजिलनगर निवासी मोसाहेब अली अंसारी, देवरिया जिले के कंचनपुर निवासी तबरेज और कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हर्दोपट्टी निवासी छोटे उर्फ गफ्फार के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें