फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 13 जनवरी से शुरू होगी प्री-बोर्ड परीक्षा, तैयारी में जुटे परीक्षार्थी

Tue, 02 Jan 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 22 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। इसके पूर्व हाईस्कूल और इंटर की कक्षाओं के लिए प्री-बोर्ड की परीक्षा संपन्न कराने के लिए तिथि घोषित कर दी है। प्री-बोर्ड परीक्षा के साथ ही कक्षा नौ और 11वीं की वार्षिक परीक्षा भी होनी है। इसके लिए बोर्ड की तरफ से समय सारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद स्कूल संचालक परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद से जिले में 22 राजकीय, 55 एडेड समेत कुल 361 विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें से जिले के 147 स्कूलों को परीक्षा केंद्र घाेषित किया गया है। हालांकि घोषित यह परीक्षा केंद्रों की सूची अंतिम नहीं है। अभी इन परीक्षा केंद्रों के संबंध में स्कूल संचालकों ने मांगी गई आपत्तियों का निस्तारण कर बोर्ड को भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्र की अंतिम सूची जारी होगी है। वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में हाईस्कूल में 61496 व इंटर में 51264 को मिलाकर कुल 112760 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा से पूर्व जिले के सभी विद्यालयों में प्री-बोर्ड की परीक्षा होनी है। इसके लिए यूपी बोर्ड ने समय सारणी जारी कर 25 जनवरी से पूर्व कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षा करा लेने का निर्देश दिया है। बोर्ड की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षा 13 जनवरी से 22 जनवरी के बीच संपन्न होगी। 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा वार्षिक परीक्षाओं के साथ ही कराने का निर्देश है। इन परीक्षाओं के बाद ही यूपी बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। बोर्ड की तरफ से निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही परीक्षा कराने के संबंध में इस बार शासन स्तर से सख्त निर्देश दिए गए हैं।
00
बोर्ड की तरफ से जारी समय सारिणी के अनुसार वार्षिक और प्री-बोर्ड परीक्षा कराना है। इसके लिए सभी संबंधित प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिया गया है। इसके किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। - रविंद्र सिंह, डीआईओएस कुशीनगर।
विज्ञापन


00
माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से मिले निर्देश के अनुसार वार्षिक और प्री-बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी विद्यालय स्तर पर तेज कर दी गई है। जिन विषयों के कोर्स अधूरे हैं, उन विषयाें के शिक्षकों को परीक्षा से पूर्व कोर्स पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड की तरफ से दिए गए सभी निर्देशों का पालन होगा। -डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें