पटहेरवा। पटहेरवा थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय पशु तस्करी गैंग के दो अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। दोनों बिहार प्रांत के निवासी हैं। एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पशु तस्करी गैंग में शामिल पारस उर्फ पारसनाथ निवासी मझवलिया उर्फ मझौलिया खास ताड़ी टोला थाना कटिया जिला गोपालगंज और आशीष प्रजापति निवासी कुकुरभुक्का थाना कटिया जिला गोपालगंज बिहार के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। एसओ ने बताया कि 12 जून को पांच प्रतिबंधित पशुओं को वध के लिए बिहार ले जाते समय दोनों को गिरफ्तार किया गया था और इनके कब्जे से पशुओं को मुक्त कराया गया था। संवाद