-एक साल पूर्व प्रधानपति को फंसाने के लिए गैंग लीडर के सौतेले बेटे की कर दी थी हत्या
-गिरोहबंद होकर अपराध को देते थे अंजाम, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई
पडरौना। सोहरौना खिरकिया गांव के रहने वाले चार हत्यारोपियों पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेेज दिया। एक साल पूर्व हुई हत्या में आरोपी जेल जा चुके हैं।
पडरौना कोतवाली के सोहरौना खिरकिया निवासी वलीजान उर्फ ओलीजान, अल्ताफ वारसी, असगर और अहमद ने एक साल पूर्व एक प्रधानपति को फंसाने के लिए गैंग लीडर ओलीजान के सौतेले बेटे की खेत में हत्या कर दी थी। शव को बड़ी नहर के पास छिपा दिया था। इस मामले में चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद शहर और इलाके में दहशत फैलाकर लोगों से रंगदारी वसूलते थे और धमक जमाते थे। इनके भय से कोई बोलने को तैयार नहीं था। पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए जिला मजिस्ट्रेट के सामने इनकी फाइल पेश की। आदेश मिलने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद चारों को जेल भेज दिया। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि गैंगस्टर की कार्रवाई कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।