फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच गो तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

Thu, 11 Apr 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। गो तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के क्रम में हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच गो तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। सभी आरोपी देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर जिले के रहने वाले है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली तुलादास निवासी नसरूल्लाह, पिपरा कपूर के निवासी मु0 ईमानदार, पटहेरवा थाने के मेंहदिया बुजुर्ग गांव के दुर्गेश प्रसाद, गोरखपुर जिले के बहरामपुर गांव के दीनानाथ यादव और तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग निवासी संजय शर्मा के खिलाफ हाटा कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ हाटा कोतवाली सहित विभिन्न थानों में गो तस्करी और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। पुलिस के बताया कि यह सभी मिल कर गो तस्करी सहित अन्य आपराधिक वारदातों का संचालन करते है। पुलिस ने नसरूल्लाह को इस गैंग का सरगना बताया है। इन सभी के खिलाफ हाटा कोतवाल राजप्रकाश सिंह तहरीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें