फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता नहीं जा रही स्कूल

Thu, 03 Aug 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की करतूत सुनाते हुए रो पड़ी छात्रा
विज्ञापन

चाकू दिखाकर बनाया गया था सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। चाकू के बल पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म कर युवकों ने वीडियो बनाया था। किसी से बताने पर तेजाब फेंकने और घरवालों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी वजह से छात्रा की जुबान बंद थी। पुलिस की पूछताछ में बुधवार को यह कहानी बताते हुए छात्रा रो पड़ी। वीडियो वायरल होने के बाद से छात्रा स्कूल नहीं जा रही है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा आठवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो आरोपी युवक ने विद्यालय के प्रधानाचार्य के मोबाइल पर भेजा था। सोमवार को मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी के अज्ञात दोस्त की पुलिस तलाश कर रही है। इस घटना से आहत छात्रा स्कूल नहीं जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में छात्रा ने बताया कि 23 नवंबर, 2022 को जब वह खेत में गई थी तो दूसरे गांव का अंकित राय अपने दोस्त के साथ पहुंच गया। चाकू के बल पर दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। धमकी दी थी कि घर बताओगी तो शरीर पर तेजाब फेंक देंगे और घरवालों को भी जान से मार देंगे। इसी डर से छात्रा ने युवकों की करतूत छिपाई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान छात्रा से जानकारी ली जा रही है। वह सदमे में है। फरार चल रहे दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।


स्कूल से पंखा चोरी
तरयासुजान। सेवरही क्षेत्र के संविलियन विद्यालय मोहन बसडीला मुकुंदपुर में मंगलवार की रात चोरी हो गई। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर पंखा चुरा लिया। प्रधानाचार्य ने तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें