कुशीनगर महोत्सव के अंतर्गत पडरौना श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर में गंगा आरती करते आचार्य व मौज
पडरौना। कुशीनगर महोत्सव के अंतर्गत नगर के ऐतिहासिक एवं पावन स्थल श्री बुढ़िया माता मंदिर प्रांगण में बृहस्पतिवार की शाम भव्य गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) अतुल सिंह व विधान परिषद सदस्य कुशीनगर-देवरिया रतनपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर आरती का शुभारंभ किया।
गोरक्षा सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि गंगा आरती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति, पवित्रता और लोक-धर्म का प्रतीक है। एमएलसी रतनपाल सिंह ने कहा कि कुशीनगर महोत्सव हमारी सांस्कृतिक पहचान का पर्व है, जिसे और भव्य रूप में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। समिति के अध्यक्ष विनय राय ने समिति के 12वें वर्ष में प्रवेश को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से शिक्षा चिकित्सा धार्मिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। संवाद