फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से गनेश मुसहर की मौत, डीएम पहुंचे

विज्ञापन
मुसहर परिवार के सदस्य की मौत की सूचना पर ठाढ़ी भार गांव पहुंचे डीएम अनिल कुमार सिंह। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बीमारी से गनेश मुसहर की मौत, डीएम पहुंचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दुदही। क्षेत्र के ठाढ़ीभार निवासी 50 वर्षीय मुसहर की बीमारी से मौत हो गई। सूचना मिलने पर डीएम ने मृतक के घर पहुंचकर जानकारी ली तथा दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का मातहतों को आदेश दिया।
ठाड़ीभार के राजी टोला की मुसहर बस्ती में रहने वाले गनेश मुसहर (50) लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। एक सप्ताह मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहने के बाद डॉक्टर ने घर वापस भेज दिया था। घर आने पर मंगलवार की शाम गनेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह उसके घर पहुंचे और स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मृतक के परिवारीजनों को दस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करते हुए पेंशन, पारिवारिक लाभ सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने का आदेश दिया। एसडीएम तमकुहीराज अरविंद कुमार ने पीड़ित परिवार को चार डिस्मिल आवासीय पट्टा प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सीओ तमकुहीराज राणा महेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत रामविलास गोंड, सचिव राजकिशोर राय, निशिद राय, रविशंकर मिश्रा, रंजन मिश्रा, हिंदूवादी नेता व्यास गोंड सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें