फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महदेवा गांव के पास पहुंची गंडक, मकानों पर कटान का खतरा

विज्ञापन
बुधवार को महदेवा गाँव के पास गंडक नदी
विज्ञापन
खड्डा। गंडक नदी बाढ़ प्रभावित महदेवा गांव के पास पहुंच गई है। बुधवार कोे धीरे-धीरे कटान शुरू हो गया। नदी के रुख को देख पूर्व प्रधान हरि सिंह के (छावनी) पक्के मकान पर खतरा बढ़ गया है। नदी के बढ़ते दबाव से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बुधवार को वाल्मीकि बैराज से नदी का डिस्चार्ज सुबह छह बजे 81,800 क्यूसेक था, जो आठ बजे 77,600, 10 बजे 88,300, दोपहर 12 बजे 1.09 लाख, दो बजे 1.06 लाख और शाम चार बजे 1.04 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया। भैंसहा गेज पर सुबह आठ बजे जलस्तर 94.78 मीटर था, जो शाम चार बजे बढ़कर 94.91 मीटर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु 95 मीटर होने से शाम को नदी महज नौ सेंटीमीटर नीचे थी। महदेवा गांव के निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि व प्रशासक नथुनी कुशवाहा,भीमबली सहित ग्रामीणों ने बताया कि नदी की धारा अचानक गांव के पास सटने से खतरा बढ़ गया है। फिलहाल कटान धीमा है, लेकिन धारा उग्र हुई तो बचाव मुश्किल हो सकता है। नदी और गांव के बीच कोई बांध नहीं है। पिछली बार कटान बढ़ने पर परक्यूपाइन लगाए गए थे। ग्रामीणों ने समय रहते बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है। छितौनी तटबंध के ठोकर संख्या दो और वीरभार पर भी नदी का दबाव बना हुआ है। एसडीएम खड्डा डॉ. संत राज सिंह के निर्देश पर महदेवा गांव पर राजस्व विभाग की टीम नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें