फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाई के पहुंचने पर हुआ मनोज के शव का अंतिम संस्कार

Thu, 13 Jul 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने और लटकने से मौत होने की हुई पुष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाना क्षेत्र के गैनही जंगल गांव के निवासी मनोज सिंह के शव का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को उनके भाई के सऊदी अरब से आने के बाद हुआ। मृतक की मां व चार वर्ष की बेटी ने मौत के पीछे मनोज की पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।
बुधवार को मनोज सिंह (32) का शव उसके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला था। उनकी पत्नी पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कह रही है। जबकि मृतक की चार वर्षीय बेटी अपनी मां को ही पिता का गला दबाकर मारने की बात कह रही है। मनोज की मां व तीन बहनें सीधे-सीधे मृतक की पत्नी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहरा रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला कसने, सांस अवरुद्ध होने व लटकने की बात सामने आई है। मनोज का छोटा भाई सूरज सऊदी अरब गया था। भाई की मौत की जानकारी होने पर वह बृहस्पतिवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे घर पहुंचा तो एक बार फिर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने मनोज के शव का अंतिम संस्कार नारायणी तट पर कर दिया। छोटे भाई ने मुखाग्नि दी। हालांकि, परिजनों की तरफ से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में खड्डा प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने व हैंगिंग से मौत की बात सामने आई है। अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें