तेलिया टोला में बिजली व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।संवाद
- फोटो : Archive
जौरा बाजार। तेलिया टोला में बुधवार को गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर बिजली निगम के प्रति नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि बार-बार शिकायत के बाद भी लो-वोल्टेज और बार-बार फाल्ट की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। गांव में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए भी कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे इंद्रजीत यादव और नौशाद अहमद ने कहा कि गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इसकी क्षमता से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। ओवरलोड इस ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और गांव में जर्जर बिजली के तार सही करने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने कहा कि ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने और जर्जर बिजली के तार होने से उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बार-बार फाल्ट जैसी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र उनकी बिजली समस्या दूर नही होगी, तो बिजली निगम के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान बच्चा तिवारी, ललन खरवार, रेशमा माली, प्रदीप माली, हलीम मियां, किशोर माली, टीपू यादव आदि मौजूद रहे।