धनघटा। बृहस्पतिवार को चैत्र रामनवमी का शुभारंभ होते ही फलों के दामों में एकाएक उछाल आ गया। दो दिन पूर्व बाजार में सेब 120 रुपये किलो था लेकिन बृहस्पतिवार को यह 160 रुपये पहुंच गया।
विज्ञापन
केला 40 से 50 रुपये प्रति दर्जन मिलता था, वहीं केला 70 से 80 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह अंगूर, संतरा, तरबूज आदि फल अधिक दाम पर मिलने लगा। बृहस्पतिवार को धनघटा में फल खरीदने आए राम रतन, सुग्रीव, रामकिशुन, गंगाराम, राजकिशोर, रंजीत, राधेश्याम आदि का कहना था कि अब नौ दिन व्रत रहना है तो कुछ न कुछ फलाहार करना ही पड़ेगा। उनका कहना है कि, फलों के दाम में एकाएक बेतहाशा वृद्धि हुई है लेकिन मजबूरी है खरीद कर खाना ही पड़ेगा।