फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिकटिया के ग्राम प्रधान से 40 हजार रुपये की ठगी

Mon, 12 Jun 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सिकटिया के प्रधान को झांसे में लेकर जालसाज ने 40 हजार पेफोन कराया।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्टिलाइजर की एजेंसी दिलाने के नाम पर की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। फर्टिलाइजर की एजेंसी दिलाने का प्रलोभन देकर जालसाजों ने सिकटिया के ग्राम प्रधान से 40 हजार रुपये ठग लिए। जालसाज खुद को कृषि विभाग का कर्मचारी बताए थे। पुलिस इस मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
शंभू गुप्ता विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव के प्रधान है। उन्होंने बताया कि 20 मई को उनके दरवाजे पर बाइक से एक व्यक्ति पहुंचा। उसने खुद को कृषि विभाग का कर्मचारी बताया। उसने शासन की ओर से उनके गांव का नाम इफको की एजेंसी में चयन के लिए खुशखबरी दी।
विज्ञापन

प्रधान ने बाकायदा नाश्ता-पानी कराया। फिर जालसाज ने बताया कि अपना फोटो और आधार कार्ड दीजिए। उन्हें झांसे में लेकर पंजीकरण के नाम पर 40 हजार रुपये मांगा। प्रधान ने जिला मुख्यालय पर आकर रुपये देने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। फिर प्रधान को झांसा देकर 40 हजार रुपये फोनपे करा लिया।
विज्ञापन

जब प्रधान ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पता किया तो उनके गांव का ऐसी किसी योजना में चयन ही नहीं हुआ था। न ही उस नाम का कोई कर्मचारी पाया। फिर उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो पहले फर्जी पंजीकरण नंबर 10215 नोट कराया, जो फर्जी निकला। उस व्यक्ति का नाम राकेश श्रीवास्तव ग्राम किशुनदेवपट्टी थाना तुर्कपट्टी पता चला। पुलिस उस व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में एसओ गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें