फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घायल बच्ची की अस्पताल ले जाते समय मौत

Mon, 12 Jun 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाकखास गांव की मुसहर बस्ती में सोमवार को शौचालय के पास खेल रही डेढ़ साल की एक बच्ची के ऊपर शौचालय की दीवार ढह गई। उसमें दब जाने बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को दफना दिया। तहसीलदार ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
सेवरही थाना क्षेत्र के बाकखास गांव की मुसहर बस्ती में बने शौचालय के पास अपने नाना के घर आई डेढ़ वर्षीय रवीना पुत्री बालेश्वर कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। उसका घर बिहार के नटवा गांव में है। इसी दौरान शौचालय की दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। तीन बच्चों को तो मामूली चोटें आईं, लेकिन रवीना गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई। बाद में परिजनों ने उस बच्ची के शव को दफना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें