फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उप निर्वाचान के लिए एफआरएस प्रशिक्षण 24 और 25 को

Wed, 22 Apr 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के लिए पांच मई को मतदान होगा। इसके लिए एफआरएस (चेहरा प्रमाणीकरण) प्रशिक्षण 24 व 25 अप्रैल को होगा। यह जानकारी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) महेंद्र सिंह तंवर ने दी। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा 24 व 25 अप्रैल की सुबह 11 बजे से जिला मुख्यालय पर पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण दी जाएगी। उन्होंने उप निर्वाचन में नियुक्त सभी पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि को कलक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचकर एफआरएस मोबाइल एप्लिकेशन के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें