फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश, सुहाना हुआ मौसम

Tue, 04 Aug 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दो दिन से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए सोमवार को बारिश की फुहारों ने उसम भरी गर्मी से राहत दी। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया। जरूरी काम से बाजार में निकले लोगों को छाता का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, कई लोगों ने भींगकर बारिश का आनंद लिया। कस्बे में कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त अथवा गड्ढायुक्त होने से उसमें पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। डीएम कार्यालय गेट, एमसीएच विंग कैंपस में बारिश के बाद पानी भर गया था। लोगों के आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
करीब एक सप्ताह से मौसम में बदलवा देखने को मिल रहा है। कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश के बाद धूप निकल जा रही थी। बारिश के बाद धूप होने से उमस भरी गर्मी बढ़ जा रही थी, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह ही रुक-रुककर शुरू हुई बारिश दिनभर होती रही। कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी होने और हवा चलने से लोगों को काफी राहत मिली। रिमझिम बारिश के चलते शहर के कालेज रोड, रामकोला रोड और जिला मुख्यालय रोड पर बने गड्ढों में पानी भर गया। बेलवा चुंगी, कसेरा टोली, जगदीपुरम, तिलक चौक, दरबार रोड, जटहां रोड, गुदरी बाजार और मेन बाजार की सड़कों पर कीचड़ पसर गया, जिससे शहर में बाजार करने आए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
शहर के परशुराम नगर मोहल्ले की सड़कों पर बने गड्ढ़ों में पानी भरने से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। सड़कों पर कीचड़ पसरे होने के चलते ऑफिस जाते समय पैदल निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया है।
दोपहिया वाहन भी फिसल रहे थे। दुकानदार सुधीर जायसवाल, रमेश अग्रवाल आदि ने बताया कि बारिश से ग्राहकी कम हो गई। सड़क पर कीचड़ की वजह से लोग सामान लेने नहीं आ पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें