फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दोस्त ने साथी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर

Sun, 04 Jan 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोड़रिया गांव में शुक्रवार शाम को शराब पीने के दौरान किसी बात पर कहासुनी के बाद दो युवकों ने बंगालीपट्टी गांव निवासी दुर्गेश कुमार (19) के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। शनिवार सुबह दुर्गेश अचेत हालत में सड़क के किनारे मिला।
विज्ञापन

उसका चेहरा बुरी तरह झुलस चुका है। दुर्गेश का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दुर्गेश के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने बंगालीपट्टी गांव के ही दूधनाथ और विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नौका टोला के ठाड़ीभार गांव निवासी नितेश भारती पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बंगालीपट्टी गांव निवासी दुर्गेश कुमार (19) टेंट हाउस में मजदूरी करता है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि शुक्रवार शाम को गांव के अपने दोस्त दूधनाथ के साथ गांव से करीब डेढ़ किमी दूर गोड़रिया गांव स्थित शराब भट्ठी गया। वहां दूधनाथ ने विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नौका टोला के ठाड़ीभार गांव निवासी नितेश भारती को फोन कर बुलाया। तीनों ने साथ में शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। तभी दूधनाथ ने एक बोतल में रखा ज्वलनशील पदार्थ उसके चेहरे पर फेंक दिया। इससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले। उसके बाद उसे कुछ पता नहीं।
विज्ञापन

उधर, देर रात तक दुर्गेश घर नहीं आया तो उसके परिजनों ने दूधनाथ से पूछताछ की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। पूरी रात परिजन दुर्गेश को तलाशते रहे। शनिवार सुबह पुलिस ने सूचना दी कि दुर्गेश लक्ष्मीपुर में गन्ना तौल केंद्र के पास अचेत पड़ा है। परिजन पहुंचे और दुर्गेश को दुदही सीएचसी ले गए, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार को विशुनपुरा पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और दुर्गेश का बयान दर्ज किया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्गेश के पिता गेना प्रसाद की तहरीर पर दूधनाथ उर्फ गेलर और नितेश भारती पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब पीने के दौरान किसी बात पर तीनों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दूधनाथ ने दुर्गेश पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें