फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैत्रेय परियोजना के लिए नए सिरे से बनेगी डीपीआर

विज्ञापन
मैत्रेय साइट का निरीक्षण कर बाहर आते पर्यटन मंत्री, विधायक व डीएम। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मैत्रेय परियोजना के लिए नए सिरे से बनेगी डीपीआर
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने किया कुशीनगर का भ्रमण
मैत्रेय परियोजना को धरातल पर उतारने की नए सिरे से होगी कवायद
मंत्री ने पर्यटन ऑफिस के टीआईओ राजेश भारती को सस्पेंड करने को कहा
कसया। भंवर में फंसी मैत्रेय परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए नए सिरे से कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को दोपहर बाद कुशीनगर पहुंचे प्रदेश सरकार के पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)नीलकंठ तिवारी ने मैत्रेय परियोजना के लिए नए सिरे से डीपीआर बनाने की बात कही। आठ महीने से अनुपस्थित पर्यटन सूचना अधिकारी पर नाराजगी जताते हुए उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया।
कुशीनगर पहुंचे मंत्री का विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पथिक निवास में स्वागत किया गया। मंत्री ने सबसे पहले पर्यटन विभाग के होटल पथिक निवास का निरीक्षण किया। होटल प्रबंधक राजेश मणि ने मंत्री से होटल में सात कमरों को स्विस काटेज बनाने के साथ ही अन्य सभी कमरों को अत्याधुनिक करने का निवेदन किया। मंत्री को होटल के आय व्यय की भी जानकारी दी। इसके बाद मंत्री होटल कैंपस में ही स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय पहुंचे। ऑफिस का निरीक्षण किया और स्टाफ के बारे में जानकारी हासिल की। यहां मंत्री को क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्रा ने बताया कि आठ माह पहले राजेश भारती की तैनाती टीआईओ (पर्यटक सूचना अधिकारी) के रूप में है लेकिन वे ज्वाइन नहीं किए हैं। इस पर मंत्री ने उच्चाधिकारियों को तत्काल निलंबन की कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद मैत्रेय साइट कार्यालय स्थल थाई मंदिर के सामने गए। इसके बाद शिलान्यास स्थल पर गए। सब देखने के बाद क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को इस भूमि पर विकास को लेकर प्रस्तावित योजनाओं का नए सिरे से डीपीआर तैयार कराकर भेजने को कहा। अंत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि मैत्रेय महत्वाकांक्षी परियोजना है। परंतु 16 वर्षों से धरातल पर नहीं दिखी। 195 एकड़ भूमि पर आज तक कोई काम नहीं हुआ है। अब नये सिरे से पर्यटन विभाग इसे धरातल पर उतारने का कार्य करेगा। मंत्री ने मुख्य मंदिर, रामाभार स्तूप आदि को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, एसपी विनोद कुमार मिश्र, सीओ रामदास प्रसाद, दिवेंदु मणि त्रिपाठी, नलनीकांत मणि त्रिपाठी, अंबरीष चौबे, मनोज पांडेय, दीप मिश्र, दिनेश गुप्त, पुण्य प्रकाश तिवारी, अंबिकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें