फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भूमि प्रबंधक समिति की जमीन कब्जा मुक्त कराएं

Sat, 24 May 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम ने एंटी भू माफिया पोर्टल और राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डीएम ने अधिकारियों को भूमि प्रबंधक समिति की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि भू माफियाओं को चिन्हीकरण के लिए विशेष सघन अभियान चलाएं। यदि कोई भू माफिया पाया जाता है तो तहसील समिति एवं जिला समिति की तरफ से आख्या प्रस्तुत कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। पूर्व में यदि कोई एंटी भू माफिया चिन्हित है तो वादों में प्रभावी पैरवी करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताई बर्दास्त नहीं की जाएगी। किसी भी माफिया को पनपने नहीं देना है। सभी एसडीएम तहसीलवार उन्हें सूचीबद्ध कर ग्रामीण स्तर पर भूमि प्रबंधक समिति के तहत निहित जमीन को भी कब्जामुक्त कराएं। बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, कृषक दुर्घटना बीमा योजनाओं के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिए। उन्होंने धारा 24, 34, 80 एवं 116 के लंबित मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, एडीएम न्यायिक पीके राय, एसडीएम व्यास नारायण उमराव, मोहम्मद जफर, अनिल कुमार यादव, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें