फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जालसाजों ने दो लोगों के खाते से 27,097 रुपये निकाले

Sun, 11 Feb 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पुर्नहा मिश्र व पुर्नहा बुजुर्ग निवासी दो लोगों के खातों से साइबर अपराधियों ने 27,097 रुपए निकाल लिया है। दोनों लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक युवक को थाने लाकर पूछताछ करने के बाद शुक्रवार की शाम उसे छोड़ दिया। शनिवार को कुछ लोग मामला मैनेज करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


पुर्नहा बुजुर्ग निवासी फिरोज ने बताया है कि पीएनबी पडरौना में संचालित उनके खाते से साइबर ठगों ने 5,599 रुपये निकाल लिया। उसके बाद अपना खाता एयरटेल पेमेंट बैंक चालू किया। पुनः चार फरवरी को बिना ओटीपी लिए एयरटेल पेमेंट बैंक से भी 11,999 रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिया गया। इसी तरह पुर्नहा मिश्र निवासी राजपाल मिश्र ने भी थाने में तहरीर दी है। राजपाल का बैंक खाता पीएनबी पडरौना में है। सात फरवरी को खाते से 9,499 रुपए फर्जी ढंग से निकाल लिए गए हैं। राजपाल ने आरोप लगाया है कि बैंक मैनेजर से पता चला कि कंठीछपरा के एक व्यक्ति ने फर्जी तरीके से एक महिला के एयरटेल पेमेंट बैंक में ट्रांसफर किया है। दोनों पीड़ितों ने बताया कि मोबाइल में केवल ओटीपी आया और उन लोगों ने केवल उसे पढ़ा, इतने में ही खाते से रकम निकल गई। पुलिस ने कंठीछपरा गांव के निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद उसे जाने दिया। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी ने खाते से रुपये उड़ाने के बाद किसी महिला के खाते में उसे ट्रांसफर भी कर दिया। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि दो लोगों ने तहरीर दी है। साइबर सेल से इसकी जांच कराई जा रही है, जो तथ्य सामने आएगा उस अनुसार कार्रवाई होगी।


0

मोबाइल पर मैसेज पढ़ते ही खाते से निकल गए रुपये

पीड़ित फिरोज का कहना है की उसके मोबाइल पर किसी नंबर से मैसेज आया। जैसे ही उन्होंने उसे पढ़ना शुरू किया और ओटीपी को टच किया खाते से रुपया निकल गया। उसने बताया की मोबाइल से जिस नंबर से मैसेज आया था, उस आधार पर आरोपी के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें