सीएमओ से शिकायत के बाद पहुंचे थे स्वास्थ्य विभाग के अफसर
उजारनाथ। सीएमओ से शिकायत के बाद तमकुहीराज से स्वास्थ्य विभाग की टीम ठाकुर चौराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही संचालक को भनक लग गई और वह भाग निकला।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी निवासी जावेद अख्तर ने सीएमओ से शिकायत थी कि इस चौराहे पर बिना किसी लाइसेंस के दवा की दुकान खोलकर लोगों का इलाज किया जा रहा है। संचालक अपने घर पर भी दवा रखकर लोगों का इलाज करता है। इसे संज्ञान में लेते हुए तमकुहीराज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने अपनी टीम को सोमवार को करीब तीन बजे भेजकर पता किया तो संचालक दुकान बंदकर भाग गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित राय ने बताया कि एक युवक ने सीएमओ शिकायत की थी। इसकी जांच की गई। रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।