फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख की ठगी

Sat, 01 Jul 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड शिक्षक समेत छह लोगों पर कोर्ट के आदेश पर केस
विज्ञापन

रामकोला रोड पर कराई ट्रेनिंग, ठगों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से नौ लाख की ठगी जालसाजों ने की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के देवरिया वृत्त गांव के निवासी जयराम प्रसाद का रिश्तेदार तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चंद्रौटा गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक हरेश प्रसाद है। मार्च 2019 में उनके घर पहुंचा और बताया कि कुशीनगर एयरपोर्ट बनकर तैयार है। यहां पर ग्राउंड स्टाफ सुपरवाइजर की नियुक्ति होने जा रही है। रुपये का इंतजाम करो, नौकरी दिला देंगे। जयराम को झांसे में लेकर हरेश कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरा जटामपुर गांव के शमशाद अली के पास गया। दोनों की बातों पर विश्वास कर जयराम अपने बेटे सतीश कुमार गौतम, भतीजा मोहित कुमार और भांजा गिरजेश को नौकरी के लिए तीन-तीन लाख रुपये शमशाद अली के बैंक खाते में भेज दिए। प्रशिक्षण के लिए कुछ नकद भी दिया। जालसाजों ने बताया कि तीन माह बाद नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

रामकोला रोड व पिपरा जटामपुर के पास युवकों की ऑनलाइन ट्रेनिंग कराई। नियुक्ति में देरी होने पर रिटायर्ड शिक्षक के घर जब जयराम गए तो मुलाकात नहीं हुई। लोगों ने बताया कि कई युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये वसूलकर फरार है। रुपये मांगने पर जालसाजों ने बेरोजगारों की पिटाई भी की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर हरेश प्रसाद, शमशाद अली, अमरेश प्रसाद और तीन अज्ञात पर मारपीट एवं धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें