फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर 61.30 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर 61.30 लाख की ठगी
विज्ञापन

- पैसा वापसी के लिए किन्नरों ने आरोपी के घर किया था हंगामा
- पडरौना कोतवाली के छावनी का मामला, दोनों पक्षों ने किया समझौता
पडरौना। पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर एक व्यापारी और किन्नरों से 61.30 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पैसा वापसी के लिए जब किन्नरों ने आरोपी के घर हंगामा किया तब यह बात मोहल्ले में फैल गई।
पुलिस कोई कार्रवाई करती, इसके पूर्व दोनों पक्षों ने 10 दिनों के भीतर पैसा वापस करने की बात पर समझौता कर लिया। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव सुखपुरा, टोला मुसहरी पट्टी निवासी भोला कुशवाहा पुत्र बंधु कुशवाहा पेट्रोल पंप लगाना चाहते थे। यह जानकारी होने पर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने पेट्रोल पंप लगवाने का आश्वासन देते हुए 61 लाख 30 हजार रुपये ले लिए। इसमें बिहार निवासी काजल किन्नर का छह लाख रुपये भी शामिल है। आरोप है कि पैसे लेने वाला व्यक्ति अचानक कहीं गायब हो गया। पीड़ितों ने कई बार उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार को पीड़ित किन्नर कुछ लोगों संग आरोपी के घर पहुंचीं। वहां हंगामा होने पर किसी ने डायल 112 को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया तो वहां आरोपी के पिता पहुंचे। किन्नर काजल से 10 दिनों में पूरी रकम लौटाने की बात कहकर समझौता कर लिया। इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी के खिलाफ एक अन्य मामले में पहले भी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों ने आपस में सुलझ समझौता कर लिया। यदि तहरीर आएगी तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें