फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दोगुना पैसा करने के झांसे में ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Apr 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सेवरही शाखा से पैसा निकालकर लौट रही महिला को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 5,550 रुपये, चोरी का एक मोबाइल, कागज की चार गड्डियां, चार अन्य मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस को सीसी टीवी फुटेज की मदद से सफलता मिली है।
विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन ग्राम सभा निवासी उर्मिला देवी पत्नी उमेश चौहान 14 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे अपनी पुत्री निप्पू के साथ बैंक से 25 हजार रुपये निकालकर लौट रही थीं। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग उनके पास आए और पैसे को दोगुना करने का झांसा देकर उनका नकद और मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से ही सेवरही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे गश्त के दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार शर्मा, पिपराघाट चौकी इंचार्ज आकाश कुमार सिंह व एसआई मिथलेश प्रजापति को किसान पीजी कॉलेज सरगटिया मार्ग पर एक कार में चार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 5,550 रुपये, एक चोरी का मोबाइल, चार कागज की गड्डियां, चार मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन कुमार साहनी (23), मनोज कुमार साहनी (26), रमेश साहनी (25) और रवि पासवान (21) के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्राम चांदपरसा, थाना केसरिया, जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बिहार के निवासी हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ठगी की घटना में प्राप्त धनराशि में से केवल 5,550 रुपये ही शेष बचे हैं। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें