फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो घरोंं में हुई चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

Wed, 12 Jul 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के घोरघटिया गांव के दो लोगों के घरों को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के घोरघटिया गांव में सोमवार की रात दो लोगों के घरों में चोरी हो गई। चोरों ने एक अन्य व्यक्ति के घर में चोरी करने का प्रयास किया। मंगलवार की सुबह घर वालों काे चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वाॅड की मदद से जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के घोरघटिया गांव में सोमवार की रात गुड्डी देवी व अशोक गुप्ता के परिवार के लोग भोजन कर छत पर सो गए। देर रात इन दोनों के घर में घुसे चोर कमरे में रखा नकदी और कीमती सामान चुरा ले गए। गुड्डी देवी ने बताया कि उनके घर से चोर तीस हजार रुपये नकद और पांच सेट सोने का आभूषण चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक गुप्ता के घर से भी चोर आभूषण और कपड़ा उठा ले गए। इसके अलावा गांव के ही रघुनाथ प्रसाद के घर में चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन आवाज होने पर घरवालों की नींद खुल गई। इसके बाद चोर वहां से भाग गए। मंगलवार की सुबह घर वालों को चोरी होने की जानकारी हुई तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुबेरस्थान पंकज कुमार गुप्त ने बताया कि दो घरों में चोरी होने की तहरीर मिली है। डॉग स्क्वॉड की मदद से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें