फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार लोगों पर धाेखाधड़ी का केस दर्ज

Sat, 23 Mar 2024 04:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। नकद और बैंक में जालसाजों ने 4.50 लाख रुपये लिया है। इसमें दो आरोपी महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहू छपरा मोरवन टोला निवासी सूरज चौधरी से नोकरी के नाम पर दो लाख पचास हजार रुपये नगद और दो लाख रुपये दो बैंक खाते में नौकरी दिलाने के नाम पर वर्ष 2021 में महराजगंज जिले के श्यामदेऊवा थाना क्षेत्र के राम कृपाल मौर्य और पकज मौर्य और कुशीनगर जिले के वशिष्ठ तिवारी और संदीप ने लिया। पुलिस इस मामले में सूरज की तहरीर पर चारों लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें