फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गुरुजी! ये मिठाई के पैसे हैं...यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में मिल रहे 200 और 500 के नोट

Sat, 23 Mar 2024 04:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षकों को 100 से लेकर 500 तक के नोट मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा धनराशि भौतिक विज्ञान, गणित व रसायन विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं में मिल रही हैं।
विज्ञापन

कुछ परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका में प्रश्नों के उत्तर की जगह लिखे हैं कि गुरुजी... ज्यादा नहीं लिखा, भविष्य मत खराब कीजिएगा, ये मिठाई के पैसे हैं...। ऐसी मनुहार से यूपी बोर्ड मूल्यांकन कर रहे परीक्षक भी हैरान हैं। इन उत्तरपुस्तिकाओं में मिलने वाले नोट 100 से लेकर 500 रुपये के नोट मिले हैं। सबसे ज्यादा धनराशि कठिन विषयों भौतिक विज्ञान, गणित व रसायन विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं में मिल चुकी है। जिले में महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर व श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा को हाईस्कूल और उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना व बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर को इंटर की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं में नोट मिलने से कुछ परीक्षक चौंक गए, तो कुछ की हंसी छूट गई। मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों ने आपस में चर्चा भी की। कुछ ने फेल न करने की गुहार के साथ पैसे से मिठाई खरीदने की बात भी लिखी है। इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह की जानकारी नहीं है। इसके बारे में पता कराया जाएगा। यदि शिकायत सही मिली तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें