फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पटहेरवा थाना क्षेत्र के करजही गांव निवासी दो लोगों पर एक माह में गाय के बच्चा देने की बात कह 22 हजार में ऐसी गाय देने का आरोप लगाया जो गर्भवती ही नहीं थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया इमिलिया निवासी हरिवंश शुक्ला ने तहरीर देकर बताया था कि 28 सितंबर को करजही गांव निवासी दो लोगों ने उन्हें एक माह में बच्चा देने की बात बताकर एक गाय बेची थी, लेकिन एक माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद गाय ने बच्चा नहीं दिया तो शक होने पर इन्होंने इसे पशु चिकित्सक से जांच कराई। पशु चिकित्सक ने बताया कि गाय गर्भवती ही नहीं है। इसके बाद वह गाय लेकर बेचने वालों के पास गए तो उन्होंने गाय को अपना मानने से इंकार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरिजेस उपाध्याय ने बताया कि मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें