फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Mon, 29 Jul 2024 05:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के पुरैना कटेया गांव निवासी एक व्यक्ति ने न्यायालय में वाद दाखिल कर गांव के लोगों पर 16 लाख रुपये में जमीन का सौदा कर 68 हजार रुपये में जमीन रजिस्ट्री करा लेने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पटहेरवा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पुरैना कटेया गांव निवासी धनेश शर्मा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया में 156 (3) के तहत वाद दाखिल बताया था कि बिहार बुजुर्ग में भूमिधरी की भूमि है, जिसमें से कुछ अंश गांव के ही चांदकली पत्नी लल्लन से 16 लाख में बेचने की बात की गई थी। लल्लन ने खाते में 49 हजार रुपये भेजकर व 19 हजार नकद देकर धोखे में रखकर जमीन का रजिस्ट्री करा लिया और रुपये मांगने पर आरोपी की ओर से बताया गया कि आदमी बैंक में रुपये लगाने गया। सर्वर सही होते ही रुपये भेज देगा। बाद में आरोपी ने बताया कि जब तक रुपये नहीं दे देंगे, तब तक खारिज दाखिल नहीं कराएंगे और खारिज दाखिल भी करा लिया। न्यायालय में दाखिल वाद में पीड़ित ने बताया कि रुपये की मांग को लेकर थाने पर समाधान दिवस में भी बात हुई थी, लेकिन आरोपी रुपये नहीं दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी लल्लन व उनकी पत्नी चांदकली समेत अन्य दो लोगों समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें