फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार्यालय में घुसकर स्वास्थ्य कर्मी को पीटा, अभिलेख फाड़े

Mon, 29 Jul 2024 05:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। सीएचसी में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी के बेटे ने रविवार दोपहर में कार्यालय में घुसकर कर्मी पर हमला कर दिया। विरोध करने पर अभिलेख फाड़कर फेंक दिया और बाहर से कुंडी लगा दी। किसी तरह स्वास्थ्य कर्मी बाहर निकला और पुलिस को तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यकर्ता आनंद दुबे ने बताया कि वह अपने कार्यालय में काम कर रहा था। कार्यालय के स्वास्थ्य कर्मी अशोक पांडेय का लड़का अंकित पांडेय आया और झगड़ा करने लगा। इस दौरान अंकित ने उनके ऊपर हाथ छोड़ दिया। विरोध करने पर उसने कागजात फाड़कर फेंक दिया। जाते वक्त बाहर से कुंडी लगा दी।
आनंद दुबे ने बताया कि काफी प्रयास के बाद बाहर निकला। इसके बाद इसकी सूचना चिकित्सा प्रभारी को देते हुए पुलिस को तहरीर दी।
दोनों कर्मचारी सरकारी क्वार्टर में ही आमने-सामने रहते हैँ। आरोप है कि अंकित पांडेय ने कुछ दिन पहले आनंद दूबे की टंकी का पाइप तोड़ दिया था। इस मामले को लेकर शनिवार को दोनों पक्षाें में थाने पर सुलह हुआ था। इसके बावजूद अंकित पांडेय रंजिश रखने लगा और उसी रंजिश में आकर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि अंकित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें