फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ई-रिक्शा पलटने से चार महिलाएं घायल, एक गंभीर

Thu, 14 Aug 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराघाट। सेवरही थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पिरोजहा में बुधवार को ई-रिक्शा पलटने से चार महिलाएं घायल हो गईं। ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र सेवरही में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मिनता देवी निवासी पिपराघाट हनुमान टोला व बेचू तिवारी की पत्नी और बहू एवं एक अन्य महिला पिपराघाट मुसतकील टोला रानीगंज ई-रिक्शा से अपने गांव से सेवरही बाजार जा रही थीं। पिरोजहां के पास पहुंचने पर ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें मिनता देवी को गंभीर चोट आई। वहीं तीन अन्य महिलाओं को हल्की छोट लगी है। पिपराघाट पुलिस चौकी प्रभारी आकाश सिंह ने गांव वालों के सहयोग घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र सेवरही भेजवाया। जहां मिनता देवी की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें