फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार पहिया वाहन ने दो बाइकों में मारी टक्कर, पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
वसंत की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। स्रोत-साेशल मीडिया  
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञया चौराहा कठहिया टोला के पास शुक्रवार को नहर पर पुल को पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक में ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से बाइक सवार हरपुर मछागर के पूर्व प्रधान की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हरपुर मछागर के पूर्व प्रधान और वर्तमान में प्रधान पति वसंत निषाद (55) बाइक से शाम को अज्ञया चौराहे से अपने गांव जा रहे थे। नहर पुलिया के समीप इनके पीछे दूसरे बाइक सवार सत्यम सिंह (22) ग्राम मुजहना तिवारी को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। दोनों बाइक सवार गिर गए और चालक वाहन लेकर भाग गया। इसमें वसंत निषाद को गंभीर चोट लगी। बसंत की बाइक पर पीछे बैठा गांव के परीखन निषाद (60) घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परीखन ने वसंत निषाद के परिजन को सूचना दिया इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परीखन को एंबुलेंस से सीएचसी परतावल लोगों ने पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें