फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घने कोहरे में हाईवे पर चार ट्रक आपस में टकराए, एक जख्मी

Sat, 28 Dec 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे पर माधोपुर बुजुर्ग (मंझरिया) के समीप घने कोहरे के कारण शुक्रवार को सुबह दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। इसमें हरियाणा निवासी एक ट्रक चालक को हल्की चोटें आई। वहीं हाईवे के एक लेन में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक खड़ा होने के कारण दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हालांकि, इस टक्कर में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाई और हाईवे से गुजर रहे ट्रक चालकों को दुर्घटना से बचाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर आवाज देकर सावधान करने लगे। सूचना के बावजूद हाईवे अथाॅर्टी की पेट्रोलिंग टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर आई और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाईवे लेन से किनारे कराया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित माधोपुर बुजुर्ग (मंझरिया) के समीप शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घने कोहरा के कारण दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। इसमें सोनीपत से गुहाटी कुरियर का समान लेकर जा रहे हरियाणा निवासी ट्रक चालक जाहिद अली (25) को हल्की चोटें आई। दूसरे ट्रक चालक ने चालाकी दिखाई और ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद कुरियर का सामान लदा ट्रक सड़क के लेन में खड़ा हो गया।
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण फिर दुर्घटना नहीं हो इसे बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाई और कुछ दूरी पर हाईवे किनारे खड़े हो गुजर रहे चालकों को आवाज देकर सावधान करने लगे। बावजूद इसके कुछ देर बाद दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हालांकि, इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ। सूचना के बावजूद हाईवे की पेट्रोलिंग टीम एक घंटे की देरी से करीब नौ बजे मौके पर आई और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जेसीबी की मदद से सड़क के किनारे हटवाया।ो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें