पडरौना। कुबेरस्थान पुलिस ने बुधवार को स्कार्पियो वाहन में छिपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आबकारी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस की तरफ से संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सामने से स्कार्पियो वाहन आता दिखा। संदेह होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ दूर आगे वाहन सहित चार लोगों को पकड़कर थाने ले आई। गाड़ी की तलाशी में 66.42 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में तस्करों की पहचान हेमंत कुमार निवासी दीपहू पकड़ी, थाना मुहम्मदपुर, विकास कुमार व दीपक कुमार निवासी हरपुर तेगराही थाना मोहम्मदपुर, चंदन कुमार निवासी निजाकत पडरिया के रूप में हुई है। सभी तस्कर गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं।