फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुबई में फंसे चार लोगों ने लगाई वतन वापसी की गुहार

Tue, 30 Apr 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दुबई में फंसे जिले के चार लोगों ने वतन वापसी के लिए प्रवासी मदद फाउंडेशन से गुहार लगाई है। फाउंडेशन के पदाधिकारी विधिक कार्रवाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

हाटा क्षेत्र के रामू व वैजनाथ और बड़हलगंज के विशाल व जयगोविंद एक एजेंट को 3़ 60 लाख रुपये देकर दुबई गए थे। वहां उन्हें जिस काम के लिए बुलाया गया था, वह काम न देकर दूसरा काम कराया जाने लगा। उन्हें मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। पीड़ितों ने बताया कि कंपनी का मालिक उन्हें बाहर कर दिया है। सड़क पर रात गुजार रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रवासी मदद फाउंडेशन से वतन वापसी की गुहार लगाई है। फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना। उनकी आर्थिक मदद की। संस्था के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि विदेश मंत्रालय के अधिकारी और दुबई लेबर कोर्ट की तरफ से कार्रवाई का आश्वासन मिला है। सभी पीड़ितों को शीघ्र स्वदेश बुला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें