फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुंदरी हत्याकांड में पति समेत चार गिरफ्तार

Fri, 09 May 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंद्रपुर मलगहा में छह मई को महिला की घर में ही गला काटकर हत्या कर दी गई। इस पर महिला के पिता ने उसके पति, सास, ससुर व देवरों पर उसकी बेटी की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना शुरू की और पति, सास, ससुर तथा देवर को हत्या में शामिल होने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं पति के बताए गए जगह से हत्या में प्रयुक्त पहसुल तथा खून से सना बोरा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन




रामकोला के एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि कुदंन गुप्ता की पत्नी सुंदरी देवी की दो लड़कियां हैं। लड़का नहीं होने के कारण पति अपनी पत्नी से आए दिन विवाद करता रहता था। इसी दौरान दहेज की भी बात करता था। महिला अधिकतर झगड़ा के बाद पिता के पास चली जाती थी। हत्या के चार रोज पहले रिश्तेदारी में कोई कार्यक्रम था। इसकी वजह से सुंदरी देवी आई थी। किसी बात को लेकर पति से झगड़ा होने लगा। वह झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति अपना आपा खो दिया तथा वहीं मारने लगा। उससे भी उसका दिल नहीं भरा तो वहीं पड़े पहसुल से उसका गला रेत दिया और वहां से भाग कर अपनी दुकान पर लक्ष्मीगंज चौराहे पर पहुंचा। वहीं जब परिवार के लोग पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ सुंदरी की मौत हो गई थी। तत्काल उसे इलाज के लिए रामकोला सीएससी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
महिला के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर दो देवरों पर दहेज मांगने तथा लड़का पैदा न होने के कारण सभी ने मिलकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज करा था। इस मामले में पति कुंदन गुप्ता, ससुर जवाहीर गुप्ता, सास गोविंदा देवी, देवर राजन गुप्ता को साहबगंज के समीप से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें