फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार बदमाशों ने तीन राहगीरों के साथ की लूटपाट

Thu, 09 Mar 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के बाहर चार बदमाशों ने तीन राहगीरों के साथ लूटपाट की। बृहस्पतिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने राहगीरों को रॉड और डंडे से पीटकर नकदी, बाइक और बाइक वाला ठेला लूट लिया। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी श्रीकिशुन पटेल बाइक वाला ठेला चलाते हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह मठिया चौराहे से मोरंग लादकर घर जा रहे थे। शाम साढ़े सात बजे दुबौली गांव के पास मदरसे के समीप पहले से मौजूद बाइक सवार चार बदमाशों ने रोक लिया। उनको पीटकर उनका बाइक वाला ठेला लेकर चले गए।
दूसरी घटना जटहां बाजार थाना के चिरगोड़ा गांव निवासी मृत्युंजय प्रसाद के साथ हुई। वह दुबौली बाजार चौराहे पर बाइक मिस्त्री हैं। दुकान बंद करके वह रात करीब आठ बजे को अपनी बाइक से अकबरपुर निवासी पलक चौहान के साथ घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में बदमाशों ने उनको रोककर मारपीट की। उनकी जेब में रखी चार हजार रुपये और बाइक लेकर भाग गए। बदमाशों ने पलक चौहान की जेब की तलाश ली। कुछ नहीं मिलने पर उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ितों ने बगल के गांव में जानकारी दी तो ग्रामीण पहुंचे। हालांकि तब तक बदमाश भाग चुके थे। लोगों की सूचना पर एसआई आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ितों से बातचीत करके कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस संबंध में एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें