फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी से चार लाख के आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा कारोबारी से चार लाख के आभूषण लूटे
विज्ञापन

सेवरही/तरयासुजान (कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के तिनफेड़िया बाजार में सराफा की दुकान चलाने वाले कारोबारी को घर आते वक्त तरया लच्छीराम गांव के पास रोककर बाइक सवार बदमाशों ने करीब चार लाख रुपये मूल्य का आभूषण लूट लिया। बदमाशों के भागने के बाद कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। बार्डर इलाके में लूट की खबर से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

सेवरही कस्बे के वार्ड-छह पटेलनगर निवासी मनीष ने तरयासुजान थानाक्षेत्र के तिनफेड़िया बाजार में सराफा की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की शाम को दुकान बंद कर मनीष बाइक से सेवरही कस्बा लौट रहा था। शाम करीब छह बजे तरयासुजान थानाक्षेत्र के तरया लच्छीराम गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने मनीष को ओवरटेक कर रोक लिया और असलहा दिखाकर उसके पास मौजूद सोने व चांदी के आभूषण लूट लिया। मनीष के अनुसार घटना के वक्त उसके पास 72 ग्राम सोना व दो किलोग्राम 300 ग्राम चांदी था, जिसे बदमाश लूट ले गए। बदमाश मनीष की दुकान की चाभी भी छीन ले गए। बदमाशों के भागने के बाद मनीष ने शोर मचाया तो आसपास के लोग व राहगीर पहुुंचे। लूट की सूचना पर एसओ तरयासुजान कमलेश सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। एसओ ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जगह-जगह तलाशी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें