फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख से ज्यादा की नकदी पकड़ी

Sat, 14 Jan 2017 11:29 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वाहन से पकड़े गए रुपये का साक्षय दिखाते सब्जी कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को फ्लाइंग स्क्वॉड ने कसया में तीन लाख तेरह हजार और हनुमानगंज में एक लाख रुपये की नकदी पकड़ी। दोनों जगह यह कैश मालवाहनों से पकड़ा गया। कसया में पकड़ी गई नकदी पडरौना के दो सब्जी व्यापारियों का था, जिसका विवरण मिलने पर छोड़ दिया गया। हनुमानगंज में पकड़ी गई नकदी कानुपर के किसी व्यापारी की थी, जिसका विवरण नहीं मिलने पर जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

कसया कार्यालय के अनुसार सचल दस्ते की टीम के कार्यपालक मजिस्ट्रेट धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में शनिवार की शाम करीब पांच बजे फोरलेन स्थित जेटी बाबू तिराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान हाटा से पडरौना जा रहे मालवाहक की चेकिंग की गई, जिसमें सवार पडरौना निवासी डबलू कुशवाहा और ध्रुप गुप्ता के पास से तीन लाख 13 हजार रुपये मिले। दोनों सब्जी व्यापारियों की ओर से कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने इन रुपयों से संबंधित विवरण और साक्ष्य प्रस्तुत किया गया। साक्ष्य से संतुष्ट होने पर वाहन सहित रुपये व्यापारियों को देकर छोड़ दिया गया। इस टीम में एसआई रफउतल्लाह और हेड कांस्टेबल राजेश शाही शामिल थे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे पर फ्लाइंग स्क्वॉड टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिहार की ओर से आ रहे मालवाहन के चालक के पास से एक लाख रुपये बरामद हुआ। मालवाहन के चालक ने बताया कि बिहार से खाली गाड़ी लेकर उन्नाव जा रहा है। चालक सचल दल को इन रुपयों का विवरण नहीं दे पाया। इस पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट महेंद्र प्रसाद ने रुपया जब्त करने का निर्देश दिया। कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अनुसार चालक रूपलाल निवासी रसूलाबाद थाना असीवन जनपद उन्नाव व खलासी संदीप के पास दो-दो हजार के 50 नोट थे। रुपये पकड़ने की जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दे दी गई है। इस टीम में एसआई  रामप्यारे यादव, कांस्टेबल राजेंद्र यादव, संतोष कुमार यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें