तमकुहीराज। क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुए मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इसमें से दो युवकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
रविवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओ में घायल सेवरही थाना क्षेत्र के अहिरौली मिश्र निवासी शमीम 35 व तमकुहीरोड़ निवासी अभिनव सिंह 17 के बीच आमने-सामने हुई बाइक टक्कर के बाद दोनों को चोटें आईं। दूसरे हादसे में घायल तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौन निवासी जीतन कुशवाहा 35 व चखनी खास निवासी रंजू देवी 20 को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज लाया गया। जहां इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल शमीम व जीतन कुशवाहा को प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।