दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के टोला जटवलिया में रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग घायलों को दुदही सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार के भितहा थाना क्षेत्र के हथुआवा निवासी सुधाकर उर्फ सुदर्शन, अपने साथी सूरज यादव निवासी ग्राम उल्टाहवा के साथ बाइक से दुदही बाजार कर घर वापस जा रहे थे। अभी वे बांसगांव के टोला जटवलिया के पास पहुंचे ही थे कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोगों ने उन्हें दुदही सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने सुधाकर उर्फ सुदर्शन को मृत घोषित कर दिया। हालांकि सूरज का सीएचसी में ही इलाज चल रहा है। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।