लखनऊ प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते छितौनी, मथौली, सुकरौली और फाजिलनगर नगर पंच
पडरौना। नगर पंचायत चुनाव में जीते जिले के चार निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्षों ने बुधवार को लखनऊ प्रदेश भाजपा कार्यालय पर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश के संगठन पदाधिकारियों के उपस्थिति में इन्होंने सदस्यता ली।
सुकरौली से नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप, मथौली नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह, छितौनी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद और फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली। ये सभी नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय चुनाव जीते थे।
इन्हें सदर विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, प्रेमचंद मिश्र, नंदकिशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया, संतोष दत्त राय, बाबू नंदन सिंह, ज्ञान विक्रम सिंह आदि ने बधाई दी है।
जिला पंचायत सदस्य हरिलाल ने ली भाजपा की सदस्यता
रामकोला। पूर्वी वार्ड वार्ड 18 कुशीनगर के जिला पंचायत सदस्य हरिलाल कुशवाहा ने बुधवार को लखनऊ में भाजपा पार्टी कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री के केशव प्रसाद मौर्य तथा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।