फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ब्रेकडाउन की वजह से चार घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेकडाउन की वजह से चार घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

पानी भरने में लोगों को हुई परेशानी
तमकुहीरोड। सेवरही में हर दिन हो रही बिजली की रोस्टिंग से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार सुबह 33 हजार केवीए के तार में ब्रेकडाउन होने से करीब चार घंटे बिजली गुल रही। इससे कस्बे के लोगों को पानी समेत अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा। बिजली कर्मचारियों ने दोपहर 12 बजे किसी तरह फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की, तब उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत में बिजली निगम की तरफ से रोस्टिंग होने से उपभोक्ता परेशान हैं। हर दिन दो से तीन बार कभी डेढ़ घंटे की तो कभी दो से तीन घंटे की रोस्टिंग हो रही है। शनिवार सुबह सात बजे से साढ़े आठ बजे तक रोस्टिंग के बाद जब आपूर्ति शुरू की तो उसी समय 33 केवीए के तार में खराबी आ गई। इससे कस्बे के स्वर्ण नगर, पटेलनगर, गांधीनगर, अंबेडकर नगर, शिवशक्ति नगर, किदवईनगर, जवाहर नगर, मालवीय नगर, जानकी नगर, सुबाष नगर आदि मोहल्लों की बिजली करीब चार घंटे तक गुल रही। संविदा बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग की तो किसान पीजी कॉलेज के पीछे फाल्ट मिला। उसे ठीक करके दोपहर 12 बजे के बास किसी तरह बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इस संबंध में जेई विकास कुमार साहनी ने बताया कि ब्रेकडाउन होने से इस तरह की परेशानी हुई थी। फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें